सड़क चौड़ीकरण अभियान- 65 दुकान तोड़ने का नोटिस जारी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर में सड़क चौड़ीकरण को लेकर अब प्रशासन और नगर निगम पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। नगर निगम और पीडब्ल्यूडी ने रोडवेज बस स्टेशन से मंगल पड़ाव तक 65 दुकान और भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए हैं। जिनको तोड़कर सड़क को चौड़ा किया जाना है। जिसके लिए चिन्हीकरण का कार्य भी पूरा हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सीएम धामी का दो दिवसीय दौरा, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन

प्रशासन ने प्रभावित हो रहे लोगों को अपनी बात रखने के लिए भी समय दिया है, साथ ही सरकारी संपत्तियों की बाउंड्री वॉल भी तोड़ी जा रही है। मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि हल्द्वानी शहर में लगातार जाम की समस्या बनी रहती है

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन, रोजगार और पर्यावरण: बजट 2026 में उत्तराखंड की नई पहचान

जिसको देखते हुए अब मुख्य सड़क का चौड़ीकरण होना है और इसकी जद में आ रहे दुकान और भवनों को तोडा जाना है उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके का स्थलीय निरीक्षण कर जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिए, इस दौरान एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट के साथ ही पीडब्लूडी विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT