रुद्रप्रयाग-VIDEO, मंदाकिनी नदी में फंसा युवक,एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाई जान।।

ख़बर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग- मंदाकिनी नदी में फंसा युवक,एसडीआरएफ टीम की तत्परता से बची जान।

गुरुवार को एसडीआरएफ टीम को थाना सोनप्रयाग से सूचना मिली कि मनकुटिया के पास नदी में एक व्यक्ति फंस गया है। एसडीआरएफ टीम की आवश्यता है।

उक्त व्यक्ति मनकुटिया के पास के जंगल में घूम रहा था। रास्ता भटक जाने के कारण वह मंदाकिनी नदी के किनारे चला गया। जिससे वह फंस गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून पर छिड़ी बहस

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। उक्त व्यक्ति पिछले 4 घंटे से नदी के दूसरे किनारे पर फंसा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सनसनीः जंगल में बोरे में मिला महिला का सड़ा-गला शव

एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रोप रिवर रेस्क्यू कर उक्त व्यक्ति नाम कालूराम s/o अरविंद राम R/o राजस्थान उम्र 37 वर्ष को सकुशल बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। जिस पर उक्त व्यक्ति द्वारा एसडीआरएफ टीम का आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन पर बड़ा एक्शन: चौकी प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी, निरीक्षक कर्ण सिंह, मुख्य आरक्षी आशीष डिमरी, आरक्षी सुभाष चंद्र, अरविंद सिंह, कुलदीप सिंह, जगदीश प्रसाद, पैरामेडिक्स अमृत रावत घटनास्थल पर शामिल रहे।

Ad_RCHMCT