BREAKING-दोस्तों के साथ सरयू नदी मे नहाने गया, किशोर डूबा, मौत,SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-दोस्तों के साथ सरयू नदी मे नहाने गया, किशोर डूबा, मौत,SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद।।

बागेश्वर – कपकोट सरयू नदी में डूबा 15 वर्षीय किशोर, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद।।

गुरुवार को एसडीआरएफ टीम को थाना कपकोट द्वारा सूचित किया कि आरे नामक स्थान पर सरयू नदी में एक बच्चा डूब गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता: सीएम धामी; सचिवालय में ‘सशक्त बहना उत्सव’ के स्टालों से की खरीदारी

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट कपकोट से रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त लड़का अपने दोस्तो के साथ सरयू नदी में नहाने के लिए गया था। नदी के पानी की गहराई का अंदाजा न लगने के कारण उक्त लड़का 15 से 20 फीट गहरे पानी में डूब गया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक समर्थन: 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने साझा किया विजन; 16 सितंबर को घोषित होंगे परिणाम

एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त लड़के की सर्चिंग की गई, गहन सर्चिंग के दौरान उक्त बच्चे नाम सौरभ सिंह पुत्र अर्जुन सिंह उम्र 15 वर्ष निवासी ग्वाड बागेश्वर का शव बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Ad_RCHMCT