दुखद:-(रामनगर) सड़क हादसे मे युवक की मौत, परिवार में कोहराम

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-शहर से गाँव जा रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई।शहर से ग्राम गौजानी जा रहे युवक की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रामनगर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एसटीएफ ने बुजुर्ग से 68 लाख की ठगी करने वाले साइबर गिरोह का किया पर्दाफाश

शुक्रवार की देर रात्री विनय पाल सिंह मेहरा पुत्र लक्ष्मण सिंह गोजानी का रहने वाला था। वह बाइक से रामनगर बाजार से अपने घर जा रहा था। चोरपानी के निकट उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। उसका सिर डिवाइडर पर लगा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का संदेश: बजट केवल आर्थिक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि देश की विकास की रूपरेखा

पुलिस ने शव रामनगर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही परिजनों को सूचित कर दिया है।वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Ad_RCHMCT