भवाली में सुरक्षा का सबक: लड़की सकुशल, आरोपी पर सख्त कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र में एक लड़की की गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के तुरंत बाद उसे बिजनौर से सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी युवक सुहैल को गिरफ्तार किया गया है और उसके खिलाफ अपहरण व बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि गरमपानी निवासी लड़की के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस की दो टीमों को तत्काल सक्रिय किया गया और आरोपी को दिल्ली–बिजनौर सीमा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक को मेडिकल जांच के बाद रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सिल्वर सिटी में शूटआउट: दिनदहाड़े युवक की हत्या से सनसनी

मामले के बाद भाजपा पदाधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसी गतिविधियों में शामिल संदिग्धों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। महिला मोर्चा की निर्वर्तमान महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि बाहरी राज्यों से आए लोग स्थानीय बच्चियों को बरगलाने का काम कर रहे हैं और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई के साथ उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क से उतरकर नदी में गिरा वाहन, दो लोगों की तलाश

विधायक सरिता आर्या ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कोतवाल से बात कर मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि क्षेत्र में रह रहे संदिग्ध बाहरी लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, देखें सूची

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और लड़की की सकुशल बरामदगी पर पुलिस टीम का सम्मान भी किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, नेता प्रकाश आर्या, शिवांशु जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष कंचन साह, उपाध्यक्ष शुभम कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य वोरा, आशुतोष चंदोला, सलड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह, वैभव आनंद, अशोक कुमार, मनोज कनवाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ad_RCHMCT