चन्द्रशेखर जोशी
रामनगर:-रामनगर के चर्चित कवि संतोषकुमार तिवारी को मध्यप्रदेश तुलसी साहित्य अकादमी, भोपाल द्वारा प्रदत्त वर्ष 2022 का तुलसी सम्मान प्रदीन किया गया है।
यह सम्मान कविता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कवियों को दिया जाता है।
अकादमी की ज्यूरी टीम ने तिवारी के काव्य संग्रह अपने अपने दण्यकारण्य को इस साल के लिए चुना।
इस अवसर पर रत्नावली सम्मान सात महिला साहित्यकारों को अकादमी ने प्रदान किया| देश के विभिन्न राज्यों के कवि/लेखक यहां उपस्थित थे।
मूलत: राजकीय इंटर कॉलेज ढिकुली (रामनगर) में हिन्दी प्रवक्ता पर कार्यरत संतोष सरोकार साहित्यिक संस्था के संस्थापक सदस्य हैं।
उन्होंने विद्यालयी शिक्षा परिषद् (रामनगर बोर्ड ऑफिस) के कुलगीत की भी रचना की है। इनके दो कविता संकलन छप चुके हैं, और ललित निबंध की एक शीघ्र प्रकाश्य है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, साहित्यकारों एवं मित्रों ने बधाई दी है।


