यहां स्कूटी हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। थाना प्रेमनगर के नन्दा की चौकी के पास सडक दुर्घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो घायल व्यक्तियों की उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई हैं। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन में संलिप्तता पर बड़ा एक्शन! एसएसपी ने आरक्षी किया सस्पेंड

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात्रि में नन्दा की चौकी के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार 02 व्यक्ति घायल हो गये। जिसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से  थाना प्रेमनगर पुलिस को मिली।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों अमन गोस्वामी पुत्र दुर्गेश उर्फ दुर्गी गोस्वामी उम्र 28 वर्ष निवासी नन्दा की चौकी प्रेमनगर व सागर सिंह रावत उर्फ सन्नी पुत्र रणवीर सिंह रावत उम्र 32 वर्ष निवासी ढाकोवाली प्रेमनगर देहरादून को अस्पताल पंहुचाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, कैबिनेट विस्तार से BJP ने भरी चुनावी हुंकार

जहां पर उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। थाना प्रेमनगर पुलिस का कहना हैं की घटना के संबंध में जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT