Corbetthalchal कालाढूंगी-आज शुक्रवार को उप जिलाधिकारी (SDM) द्वारा क्षेत्र के तीन कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान SDM ने केंद्र में उपलब्ध विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं, नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं तथा कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन किया।
परीक्षण हेतु सन्देह के आधार पर सलमान कंप्यूटर सेंटर से 26 आधार कार्ड कब्जे में लिए गए। जिस संबंध में पृथक से नोटिस प्रेषित किया जा रहा है।
SDM ने सेवाओं के समय पर निस्तारण, शुल्क सूची के स्पष्ट प्रदर्शित होने, आधार व अन्य प्रमाणपत्रों से जुड़ी प्रक्रियाओं की पारदर्शिता तथा शिकायत निवारण व्यवस्था की भी जांच की। उन्होंने उपस्थित ऑपरेटरों को निर्देशित किया कि किसी भी नागरिक को अनावश्यक प्रतीक्षा या अतिरिक्त शुल्क का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्टिविटी, बायोमेट्रिक मशीन जैसे उपकरणों की कार्य स्थिति की भी समीक्षा की। SDM ने कहा कि CSC सेंटर ग्रामीण व शहरी नागरिकों को सरकारी सेवाएँ सरलता से उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं, इसलिए सेवा गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अंत में SDM ने केंद्र संचालक को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए तथा नियमित रूप से सेवाओं की मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी जारी किए। उप जिलाधिकारी बिपिन चंद्र पंत ने एक सप्ताह के अंतर्गत विगत 6 वर्षों में जारी प्रमाण पत्र की जांच के निर्देश जारी किए गए जांच एवं गलत तरीके से यदि जांच में ऐसा पाया जाता है की प्रमाण पत्र गलत तरीके से निर्गत किए गए हैं तो विचलन की स्थिति में निरीक्षण टीम के द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर प्रमाण पत्र को शून्य घोषित कर दिया जाएगा।
राजस्व निरीक्षक फैजान खान, राजस्व उप निरीक्षक तारा चन्द्र घिल्डियाल,जितेन्द्र मिश्रा,हरीश गिरी, इ डिस्ट्रिक्ट ऑपरेटर इमरान खान आदि उपस्थित रहे।




