रामनगर के इस इलाके में युवक का शव मिलने से मची सनसनी

ख़बर शेयर करें -

रामनगर के पीरुमदारा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है जिसके बाद लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार बता दे कि पीरु मदारा पुलिस चौकी में कुछ लोगों के द्वारा सूचना देकर बताया गया कि ग्राम

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में जंगल में घास काटने गई महिला को आदमखोर ने मार डाला

दुलेपुरी, पीरुमदारा के एक मकान में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। उक्त सूचना पर एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा तथा पीरुमदारा चौकी प्रभारी राजेश जोशी मौके पर पहुंचे तो ग्राम दुलेपुरी में एक मकान के कमरे में एक व्यक्ति का शव पड़ा था। कमरा अन्दर से बन्द था। कमरे का दरवाजा खोला गया तो कमरे के अन्दर अनिल लाल पुत्र जसपाल लाल निवासी देवगढ़, रुद्रप्रयाग (30 वर्ष) वर्ष का शव पड़ा था।पहली नज़र मे मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर मोर्चरी रामनगर में रखवा दिया गया है ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर टूटा कहर: HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत चार की मौत

जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति पीरुमदारा में अनुराग अग्रवाल पुत्र सतेन्द्र अग्रवाल निवासी बद्री विहार, फेज -1, पीरुमदारा के प्रतिष्ठान मंगलम स्वीट्स में काम करता था तथा भोलादत्त पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी दुलेपुरी, बेनी विहार, पीरुमदारा के मकान में किराये पर कमरा लेकर रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसाः अज्ञात वाहन ने छीन ली जीजा-साले की जिंदगी

Ad_RCHMCT