एसपी सिटी हल्द्वानी ने लिया कोतवाली रामनगर का वार्षिक निरीक्षण, दक्षता तथा लोगों में विश्वास को बढ़ावा दिए जाने के दिए निर्देश।।

ख़बर शेयर करें -

एसपी सिटी हल्द्वानी ने लिया कोतवाली रामनगर का वार्षिक निरीक्षण, दक्षता तथा लोगों में विश्वास को बढ़ावा दिए जाने के दिए निर्देश।

शनिवार को हरबंश सिंह एस0पी0 सिटी हल्द्वानी नैनीताल द्वारा कोतवाली रामनगर का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कोतवाली में,डाक कार्यालय, CCTNS कार्यालय, मलखाना आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों का

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का संदेश: बजट केवल आर्थिक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि देश की विकास की रूपरेखा

रख–रखाव तथा महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के आदेश दिए गए।

शस्त्रागार में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कर जीपी लिस्ट से मिलान किया गया,मैस व्यवस्थाओं की समीक्षा कर सभी कर्मचारियों को पौष्टिक भोजन प्रदान करने के आदेश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में निजी विश्वविद्यालय की विदेशी छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपी छात्र बरी

बैरक एवं फैमिली क्वार्टर का निरीक्षण कर जवानों को बैरिक एवम कोतवाली परिसर मे विशेष रूप से साफ सफाई रखने के लिए निर्देशित किया गया।कोतवाली में नियुक्त जवानों से शस्त्रों की हैंडलिंग का अभ्यास कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम बदलेगा, अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना

सभी को ड्यूटी के दौरान निष्पक्ष तथा सुझबुझ से रहकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान बी0एस0 भाकुनी क्षेत्राधिकारी रामनगर प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी तथा कोतवाली एवं चौकियों के अधि0कर्म0 मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT