SSP NAINITAL मीणा ने चप्पे-चप्पे में चलाया चैकिंग अभियान, 116 वाहन चालकों के विरुद्ध तथा अराजकता फैलाने वाले 17 अराजकतत्वों पर पुलिस ने की कार्यवाही

ख़बर शेयर करें -

SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा ने सड़क दुर्घटनाओं और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चप्पे-चप्पे में चलाया चैकिंग अभियान

नियमों का उल्लंघन करने वाले 116 वाहन चालकों के विरुद्ध तथा अराजकता फैलाने वाले 17 अराजकतत्वों पर पुलिस ने की कार्यवाही

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशों पर, सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा सड़क दुर्घटनाओं और अपराधों में अंकुश लगाने के लिए लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर टूटा कहर: HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत चार की मौत

इस अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कड़ी कार्यवाही करना और सार्वजनिक स्थलों पर अराजकता को रोकना है।

एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा हल्द्वानी शहर सहित अन्य थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग के साथ-साथ होटल, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार ने उपनल कर्मचारियों के लिए समान वेतन का आदेश जारी

इस अभियान में कुल 611 वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें 116 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता फैलाने वाले 17 अराजक तत्वों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत जुर्माना लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसाः अज्ञात वाहन ने छीन ली जीजा-साले की जिंदगी

पुलिस प्रशासन द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सार्वजनिक स्थलों पर मर्यादा बनाए रखें, ताकि समाज में अनुशासन और शांति बनी रहे।

Ad_RCHMCT