हल्द्वानी में अवैध कब्जों पर प्रशासन का सख्त एक्शन, भूमि कराई मुक्त

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में अवैध कब्जों को लेकर एक बार फिर सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। नगर निगम, सिंचाई विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने वार्ड 60 स्थित पनचक्की की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। इस कार्रवाई को जिलाधिकारी के आदेशानुसार नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के धराली आपदा प्रभावितों को सरकार की त्वरित राहत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दो महत्वपूर्ण घोषणाएँ

उल्लेखनीय है कि उक्त भूमि पहले से ही नगर निगम को पार्क निर्माण के लिए आवंटित थी। अवैध कब्जा हटाए जाने के बाद अब नगर निगम इस स्थल पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक सार्वजनिक पार्क का निर्माण करेगा। इससे स्थानीय निवासियों को स्वच्छ और हरित वातावरण का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-उत्तराखंड भाजपा ने जारी की ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी की पंचम सूची

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में हरित विकास को प्राथमिकता दी जा रही है और सार्वजनिक स्थलों को पुनः संवारने के प्रयास लगातार जारी हैं। इस कार्रवाई से नगर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और पर्यावरण सुधार को बल मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की गई 03 मोटरसाइकिलों समेत 02 शातिर चोर गिरफ्तार

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे अवैध कब्जों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी ताकि शहर का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।

Ad_RCHMCT