हल्द्वानी में अवैध कब्जों पर प्रशासन का सख्त एक्शन, भूमि कराई मुक्त

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में अवैध कब्जों को लेकर एक बार फिर सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। नगर निगम, सिंचाई विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने वार्ड 60 स्थित पनचक्की की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। इस कार्रवाई को जिलाधिकारी के आदेशानुसार नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पत्रकारों की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया गहरा शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

उल्लेखनीय है कि उक्त भूमि पहले से ही नगर निगम को पार्क निर्माण के लिए आवंटित थी। अवैध कब्जा हटाए जाने के बाद अब नगर निगम इस स्थल पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक सार्वजनिक पार्क का निर्माण करेगा। इससे स्थानीय निवासियों को स्वच्छ और हरित वातावरण का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में हरित विकास को प्राथमिकता दी जा रही है और सार्वजनिक स्थलों को पुनः संवारने के प्रयास लगातार जारी हैं। इस कार्रवाई से नगर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और पर्यावरण सुधार को बल मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे अवैध कब्जों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी ताकि शहर का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।

Ad_RCHMCT