रामनगर पुलिस के हाथ लगी सफलता, घर में धावा बोलने वाले दो चोर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रामनगर। यहां घर में घुसकर माल पर हाथ साफ करने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिन्हें कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस के अनुसार छोटा राजपुरा रामनगर निवासी महेन्द्र रावत द्वारा तहरीर दी गई कि उसके घर छोटा राजपुरा मे अज्ञात चोरो द्वारा घर का सामान चोरी कर लिया गया। जिस आधार पर कोतवाली रामनगर में FIR NO – 191/23, धारा – 457/380/411 IPC पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक रामनगर के दिशा-निर्देशन में थाना स्तरीय पुलिस टीम गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दुखद-नैनीताल पुलिस अश्व दल में शामिल अश्व रूबी ने 14 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, नम आंखों से शोक सलामी देकर ससम्मान किया विदा

जिस क्रम मे गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी की घटना में शामिल अभि0गणो को मय चोरी किए गए घरेलू सामान (एक अदद ब्लोवर, एक डोर बैल मय बटन व स्वीच, एक पानी गरम करने की रॉड व एक तांबे की छोटी तौली के साथ गिरफ्तार किया गया। मुकदमा उपरोक्त में माल बरामदगी के आधार धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गई है। अभि0गणो को आज मा.न्या0 के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । 

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में ‘फोर्स तैनाती मोड’ः  ड्रोन निगरानी से लेकर जीरो ज़ोन तक, प्रशासन का अलर्ट प्लान

गिरफ्तार अभि0गण  1- शंकर सिंह पुत्र विक्रम सिंह निवासी दोहरी वकील भट्टा कालोनी कुण्डेश्वरी थाना काशीपुर जिला ऊधम सिंह नगर उम्र- 21 वर्ष, 

2- अनुज शर्मा पुत्र संजय शर्मा निवासी उपरोक्त उम्र- 20 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  महिला तस्कर गिरफ्तार! 2.5 किलो गांजा बरामद, कीमत 1 लाख रुपये

पुलिस टीम में

1. SHO श्री अरूण कुमार सैनी 

2. उनि0 राजेश जोशी 

3. SI नन्दन सिंह नेगी 

4. कानि0 419 सीपी विनोद कुमार 

5. कानि0 296 सीपी कविन्द्र सिंह।

Ad_RCHMCT