हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज में गहराया तनाव, दो गुटों में झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी के बीच तनावपूर्ण माहौल बन गया है। बुधवार को कॉलेज गेट के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद झड़प हो गई, जिससे परिसर के बाहर अफरा-तफरी मच गई।

स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब टैक्सी यूनियन से जुड़े कुछ बाहरी लोग मौके पर पहुंच गए और छात्रों के बीच अराजकता फैलाने लगे। अचानक हुए इस हंगामे में धक्का-मुक्की और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में निजी विश्वविद्यालय की विदेशी छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपी छात्र बरी

हालात को बिगड़ता देख कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने हंगामा कर रहे कुछ छात्रों को हिरासत में लेकर सख्त कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन, रोजगार और पर्यावरण: बजट 2026 में उत्तराखंड की नई पहचान

स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कॉलेज गेट के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी तरह की अराजकता या बाहरी हस्तक्षेप को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए कमल बोरा और अभिषेक गोस्वामी के बीच सीधी टक्कर है। चुनाव को लेकर छात्र गुटों में तनातनी बनी हुई है, जिससे कॉलेज के अंदर और बाहर तनाव का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  लापरवाही पर गिरी गाजः एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को किया निलंबित

प्रशासन और पुलिस ने चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चौकसी बढ़ा दी है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है।

Ad_RCHMCT