2 दिनों से लापता युवक का गोला नदी के किनारे मिला शव

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में हत्या को लेकर मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं और आज एक ऐसा ही मामला हत्या को लेकर किच्छा क्षेत्र से सामने आ रहा है यहां दो दिनों से लापता युवक का गौला नदी किनारे शव बरामद हुआ है। हत्या कर उसका शव फेंका गया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें 👉   स्कूल में धार्मिक गतिविधि और बाल श्रम के आरोप, बाल आयोग ने जांच के आदेश दिए

माना जा रहा है कि युवक की हत्या कहीं और की गई थी और शव गौला नदी में फेंक दिया गया। युवक की मौत के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।


शम्भू उम्र 35 पुत्र सुशील दफादार निवासी रेलवे कॉलोनी वार्ड नंबर 6 बंडीया किच्छा जंगल से लकड़ी एकत्र कर अपने परिवार की गुजर बसर करता था। मंगलवार को वह घर से दोपहर में निकाल गया था। शाम को जब घर लौट कर नहीं आया तो स्वजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। परंतु उसका कुछ पता नही चला। स्वजन जंगल में ही उसकी खोजबीन कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  ठंड की वापसी: ऊंचाई वाले जिलों में बर्फबारी और निचले इलाकों में तेज बारिश


गुरुवार सुबह जब उसका भाई रवि खोजबीन करते हुए जंगल मे घूम रहा था तो शव गौला नदी के किनारे मिल गया। शरीर पर धारदार हथियार के निशान के साथ ही चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की जनसभा में रक्षा मंत्री का आगाज, देखें सीधा प्रसारण


सूचना पर सीओ ओमप्रकाश शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस जंगल में छानबीन में जुट गई है। युवक की मौत के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Ad_RCHMCT