अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी कार, चार घायल एक मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में दिन पर दिन सड़क हादसों को लेकर मामले बढ़ते जा रहे हैं बीती रात चंपावत जिले में सड़क हादसा कीखबर सामने आई तो वही आज पौड़ी से सड़क हादसे को लेकर खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार यहां पर एक दर्दनाक हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गम्भीर रूप से घायल हैं। यहां कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी,

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में जंगल में घास काटने गई महिला को आदमखोर ने मार डाला

जिस कारण यह हादसा हो गया।बता दे कि थापली-अणेथ मोटर मार्ग पर आरटिगा टैक्सी कार संख्या यूके 07 टीबी 8422 अणेथ बैंड के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। थानाध्यक्ष पौड़ी विनोद गुसांई के अनुसार कार थापली से अणेथ गांव को जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  नशा मुक्त उत्तराखंडः हल्द्वानी में चरस समेत दो तस्कर गिरफ्तार

इस हादसे में देहरादून निवासी वाहन चालक दीपक सिंह (36 साल) पुत्र विजय सिंह की जिला अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। वहीं अणेथ गांव के ही विष्णु (25 साल) पुत्र महेंद्र, अखिलेश (27 साल) पुत्र मथुरा प्रसाद, निखलेश (24 साल) पुत्र मथुरा प्रसाद और बंटी (25 साल) पुत्र हरि सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी घायलों को निकटर्वी अस्पताल भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Ad_RCHMCT