जंगल में एक महिला का क्षत-विक्षत हालत में मिला शव, इलाके में मची सनसनी

ख़बर शेयर करें -

वन्यजीव संघर्ष को लेकर कई खबरें राज्य के सामने आती रहती है इसी क्रम में एक बड़ी खबर आज अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है यहां पर मरचूला के जंगल में एक महिला का क्षत—विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला गत दिवस पशु चारे के लिए जंगल गई थी, लेकिन तब से वापस नहीं आई थी। आशंका जताई जा रही कि महिला को बाघ ने अपना निवाला बना लिया है।

यह भी पढ़ें 👉   एडवेंचर धमाका! सीएम ने किया नयार वैली फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ


मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार सुबह मरचूला क्षेत्र की झड़गाव की रहने वाली महिला परी देवी 65 साल पत्नी केशव दत्त का शव जंगल में मिला है। वह शुक्रवार को वह जंगल में लकड़ी लेने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने सर्च अभियान चलाया। आज सुबह 10 बजे उसका शव बरामद कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉   उत्तराखंड अब भूकंप जोन 6 में! राज्य के भवन नियमों में बड़े और आधुनिक बदलाव

डीएफओ महितम यादव ने बताया कि महिला किसी वन्य जीव के हमले का शिकार बनी है। उसे या तो किसी गुलदार अथवा बाघ ने मारा होगा। फिलहाल जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। ज्ञात रहे कि इससे पूर्व मार्च माह में सल्ट के कूपी गांव की एक अन्य महिला गुड्डी देवी (59 साल) को भी जंगल में बाघ ने अपना निवाला बना लिया था। इस क्षेत्र में पूर्व से ही बाघ की दहशत व्याप्त है।

Ad_RCHMCT