सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत इन पेंशन धारकों के लिए सरकार शुरू करने जा रही नई पहल

ख़बर शेयर करें -

राज्य में पेंशन धारकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को हर महीने सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने जा रही है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। सरकार के नए फैसले से प्रदेश के लगभग साढ़े छह लाख बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।वर्तमान में समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धों, विधवाओं और दिव्यांगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जाती है लेकिन इसका भुगतान हर तीन महीने किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत प्रदेश में लगभग साढ़े चार लाख बुजुर्गों को प्रति माह 1400 रुपये और 1.70 लाख विधवाओं को 1200 रुपये पेंशन दी जाती है। इसे पाने के लिए लाभार्थियों को तीन माह का इंतजार करना पड़ता है। अब प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार की एकीकृत वित्तीय

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

प्रबंधन प्रणाली से जोड़ कर इस पेंशन को हर महीने देने की तैयारी की है। नई व्यवस्था से जहां भुगतान में पारदर्शिता आएगी वहीं लाभार्थियों को तीन महीने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यह रकम पहले की ही तरह डीबीटी के जरिए लाभार्थियों के खाते में भेजी जाएगी।इसे लेकर की जा रही तैयारी

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

को लेकर समाज कल्याण प्रमुख सचिव एल फैनई ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन को हर महीने भुगतान करने की व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है। वर्तमान में सभी पेंशनधारकों को तीन महीने में डीबीटी के माध्यम से पेंशन दी जा रही है।

Ad_RCHMCT