गैस सिलेंडर से भड़की आग ने आठ घरों को लिया चपेट में, चार हुए खाक

ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी। यहां भीषण अग्निकांड की खबर है। मोरी विकासखंड के नैटवाड़ कस्बे में एक घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग आठ मकानों में फैल गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद- पेड़ गिरने से स्कूटी सवार दो बहनें जख्मी, एक की मौत

जानकारी के अनुसार रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने के कारण पूरे घर में भीषण आग फैल गई। लकड़ी का मकान होने के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आसपास के आठ लकड़ी के मकान उसकी चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  पंचायती राज निदेशक की बड़ी कार्रवाई, ब्लॉक प्रमुख निलंबित

सूचना मिलने पर मोरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक चार घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। तो वहीं अन्य आठ घरों में भी आंशिक क्षति हुई है। घटना में किसी प्रकार की जनहानी नहीं हुई है।