देर रात टू व्हीलर मोटर वाहन से मेरठ से लैंसडौन जा रहा युवक का वाहन फिसलने से वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा,SDRF ने किया रेस्क्यू।

ख़बर शेयर करें -

Accident news

जनपद पौड़ी -खाई में गिरा व्यक्ति, SDRF ने किया रेस्क्यू।

राज्य में भी सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहा है कभी तराई तो कभी पहाड़ों से खबर आ रही है। सोमवार को देर रात्रि चौकी दुगड्डा द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक व्यक्ति खाई में गिर गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉   स्कूल में धार्मिक गतिविधि और बाल श्रम के आरोप, बाल आयोग ने जांच के आदेश दिए

उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक नीरज चौहान के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणो के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया की एक व्यक्ति टू व्हीलर मोटर वाहन से मेरठ से लैंसडौन की और जा रहा था।अचानक रास्ते के बीच में कीचड़ में वाहन फिसलने की वजह से वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 70 मीटर निचे खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, चारधाम में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

SDRF टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल खाई में उतरकर रोप के द्वारा घायल व्यक्ति तक पहुँच बनायी व घायल व्यक्ति को वेकल्पिक मार्ग से पैदल, मुख्य मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस के माध्यम उचित उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: बेकाबू डंपर ने ले ली युवक की जान

घायल व्यक्ति का नाम :- अमर सिंह उम्र -26 पुत्र दलबीर सिंह

निवासी :- कोटद्वार पौड़ी

रेस्क्यू टीम का विवरण

  1. उप निरीक्षक नीरज चौहान
  2. आरक्षी धीरज
  3. आरक्षी विकास रमोला
  4. चालक नन्द किशोर
Ad_RCHMCT