यहां नहाने गए युवक की गोला नदी में डूब कर मौत, एक की मिली लाश,दूसरा लापता

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के रानीबाग स्थित गौला नदी में नहाने गए एक युवक की डूबकर मौत हुई है जबकि एक युवक अभी भी लापता है।जहां पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है सूचना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौजूद है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में शर्मनाक कांड: नाबालिग को बंधक बनाकर चल रहा था देह व्यापार गिरोह

बताया जा रहा है कि शहर के वेलेजली लॉज निवासी दो युवक नहाने गए थे नहाने के दौरान दोनों नदी के तेज बहाव में बह गए सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने किसी तरह से एक युवक को निकाल कर बेस हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में होली के दिन दर्दनाक सड़क हादसा, किसान की मौत

तो वही दूसरा युवक अभी भी लापता है जिसका सर्च ऑपरेशन चल रहा है। मौके पर एसपी सिटी हरबंस सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच एसडीआरएफ की मदद से लापता युवक की तलाश की तलाश की जा रही है।

Ad_RCHMCT