यहां नहाने गए युवक की गोला नदी में डूब कर मौत, एक की मिली लाश,दूसरा लापता

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के रानीबाग स्थित गौला नदी में नहाने गए एक युवक की डूबकर मौत हुई है जबकि एक युवक अभी भी लापता है।जहां पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है सूचना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौजूद है।

यह भी पढ़ें 👉  ​भीमताल के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर सख्त चेतावनी!

बताया जा रहा है कि शहर के वेलेजली लॉज निवासी दो युवक नहाने गए थे नहाने के दौरान दोनों नदी के तेज बहाव में बह गए सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने किसी तरह से एक युवक को निकाल कर बेस हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा के दूरस्थ क्षेत्र पहुंची राज्यमंत्री भावना मेहरा: महिलाओं से किया सीधा संवाद, मौके से अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

तो वही दूसरा युवक अभी भी लापता है जिसका सर्च ऑपरेशन चल रहा है। मौके पर एसपी सिटी हरबंस सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच एसडीआरएफ की मदद से लापता युवक की तलाश की तलाश की जा रही है।

Ad_RCHMCT