यहां संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत पर पुलिस ने किया यह चौंकाने वाला खुलासा, पढे खबर

ख़बर शेयर करें -

राज्य की क्राइम कैपिटल कहे जाने वाला उधम सिंह नगर जिले से एक और क्राइम की खबर सामने आ रही है यहां पर किच्छा क्षेत्र में बीते 14 अगस्त की देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

मृतका के मायके पक्ष के लोगो ने ससुराल पक्ष के लोगो पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सोपी थी। पुलिस ने मामले में मजिस्ट्रेट के समक्ष शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

विवाहिता के परिजनों द्वारा पुलिस को सौंपी गई तहरीर में बताया था की 2020 में उसकी पुत्री का विवाह हिंदू रीति रिवाज के साथ आवास विकास कालोनी निवासी भोलेनाथ शर्मा के पुत्र राजकुमार के साथ हुआ था। इस दौरान उन्होंने सामर्थ्यानुसार दान दहेज दिया था मगर शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग 5 लाख रुपये नगद, एक कार आदि की मांग करते हुए प्रताड़ित करते थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आध्यात्मिक राजधानी की ओर मजबूत कदम; चारधाम के साथ मानसखंड के पौराणिक मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड जनसैलाब

मगर 14 अगस्त की देर रात उसकी पुत्री की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया था और पूरे मामले को आत्म हत्या का रूप देने का प्रयास किया गया था।अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत फंदे में झूल कर नही बल्कि गला दबा कर हत्या हुई है।

पुलिस ने इस पूरे मामले में खुलासा करते हुए बताया कि मृतका के पति राजकुमार शर्मा, ससुर भोले नाथ शर्मा, सास कुसुम शर्मा को किच्छा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी बरेली भागने की फिराक में थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए मोनिका की तकिए से मुंह दबा कर हत्या करना बताया। टीम अब अन्य दो आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Ad_RCHMCT