हल्द्वानी: रोडवेज परिसर में अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के रोडवेज स्टेशन में गुरूवार की प्रातः अज्ञात शव पड़ा मिला। इससे  क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार लोगों ने स्टेशन परिसर में शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचित किया। इस पर कोतवाल राजेश कुमार यादव और एसएसआई रोहताश सागर अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उपचार के लिए बेस चिकित्सालय भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विधायक-पूर्व विधायक विवाद: हरिद्वार पुलिस अलर्ट,  सुरक्षा कड़ी

कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराई जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि व्यक्ति की मौत हृदय गति रुकने के कारण हुई है। पुलिस अब मृतक की पहचान की प्रक्रिया में जुटी हुई है और मामले की छानबीन जारी है।