हल्द्वानी के काठगोदाम में रहने वाली छात्रा के साथ यूपी के इस लड़के ने शॉर्ट फिल्म बनाने के नाम पर किया रेप

ख़बर शेयर करें -

राज्य में आज के समय में ऐसे कई लोग सक्रिय जो फिल्मों-सीरियल में काम दिलाने के नाम पर बच्चियों के साथ गलत काम कर रहे हैं।हल्द्वानी ल काठगोदाम में रहने वाली एक छात्रा के साथ ऐसी ही घटना हुई है। जिसने उसको झकझोर के रख दिया बता दें कि 11वीं में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा को मॉडलिंग का शौक था,

इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाती थी। एक दिन यूपी के बरेली में रहने वाले इमरान नाम के लड़के ने उसे कॉल किया। कहा कि वो शॉर्ट फिल्म बनाना चाहता है। छात्रा झांसे में आ गई।

यह भी पढ़ें 👉  सर्वाइकल कैंसर को मात: माताओं और बेटियों की सुरक्षा में ऐतिहासिक कदम

छात्रा शूटिंग के लिए बरेली पहुंची तो आरोपी इमरान ने उसका अश्लील वीडियो शूट कर ब्लू फिल्म बना दी। अब पीड़ित ने पुलिस से मदद मांगी है। पीड़ित छात्रा काठगोदाम क्षेत्र में रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  अपर उप निरीक्षक के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर


पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया कि आरोपी इमरान ने उसे शूटिंग के बहाने बरेली बुलाया। जहां आरोपी ने मेकअप रूम में उसके साथ छेड़छाड़ की, अश्लील वीडियो भी शूट किया।

उसकी हरकतों से पीड़ित बुरी तरह डर गई और किसी तरह वहां से भाग निकली। बाद में छात्रा ने अपने परिवार को घटना के बारे में बताया। आरोपी युवक इमरान बरेली के फतेहगंज पूर्वी का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर की आरा मशीन में आग, लाखों का नुकसान, अफरा-तफरी

इस मामले में फरीदपुर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बाल कल्याण समिति ने भी मामले का संज्ञान लिया है। छात्रा को कानूनी सहायता दी गई है।

फिलहाल आरोपी इमरान की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है

Ad_RCHMCT