उत्तराखंड -यहां प्रॉपर्टी डीलर पर लगा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -


देहरादून में एक प्रापर्टी डीलर पर शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


बताया जा रहा है कि देहरादून के पटेलनगर कोतवाली में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत में उसने बताया कि 2018 में उसकी दोस्ती माजरा इलाके में रहने वाले प्रापर्टी डीलर नसीम अहमद से हुई।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'


नसीम ने उसके साथ नजदीकियां बढ़ाईं और एक दिन उसे बह्मपुरी स्थित एक मकान में बुलाया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला गर्भवती हो गई तो नसीम ने उसके मारपीट की जिससे उसका गर्भपात हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण


बाद में दबाव डालने पर नसीम ने 2020 में उससे शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद नसीम का व्यवहार पहले से अधिक आक्रामक हो गया और अक्सर मारपीट करने लगा। इसके बाद महिला का आरोप है कि नसीम ने उसे घर से निकाल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी


बाद में नसीम ने महिला को फिर एक बार तलाक की बात करने के लिए अपने पास बुलाया। इस दौरान उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया।
महिला की इस शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ad_RCHMCT