आज सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में नहीं होगा शिक्षण कार्य, शिक्षक रहेंगे कार्य बहिष्कार पर……….

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal-आज 18 अगस्त को राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य नहीं होगा क्योंकि राजकीय शिक्षकों के संगठन राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड ने आज से चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर टूटा कहर: HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत चार की मौत

सभी स्तरों की पदोन्नति सूची तत्काल निकाले जाने,प्रधानाचार्य परीक्षा स्थगित किए जाने,स्थानांतरण सूची निर्गत किए जाने के मुद्दे पर आज संगठन के आह्वान पर राजकीय शिक्षक शिक्षण बहिष्कार पर रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में जंगल में घास काटने गई महिला को आदमखोर ने मार डाला

उपरोक्त जानकारी देते हुए संगठन के प्रांतीय नेता नवेंदु मठपाल ने बताया आज  हजारों राजकीय आंदोलन में उतर शिक्षण बहिष्कार करेंगे।इस बारे में प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा विधिवत नोटिस दे दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जनसेवा को मिली रफ्तार, उत्तराखंड में ‘जन-जन की सरकार’ अभियान का विस्तार

सरकार और विभागीय अधिकारियों ने विगत दो वर्षों में हमारे साथ लगातार वादाखिलाफी की है इसलिए हमें मजबूर हो चरणबद्ध आंदोलन को मजबूर होना पड़ा।

Ad_RCHMCT