हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: बस ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार सुबह ओके होटल के पास एक प्राइवेट बस ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट 2026–27 आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव: मुख्यमंत्री धामी

हादसे की भीषणता के कारण आसपास अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एसटीएफ ने बुजुर्ग से 68 लाख की ठगी करने वाले साइबर गिरोह का किया पर्दाफाश

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। दुर्घटना में शामिल बस और स्कूटी को सीज कर लिया गया है। पुलिस मृतक की पहचान और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Ad_RCHMCT