दुखद-यहाँ दर्दनाक हादसे में दो किशोरों की मौत,परिवार में कोहराम

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य के बाजपुर में यूपी बॉर्डर से दुखद खबर आ रही है जहाँ पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। कैंटर ने सवारियों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में बाजपुर निवासी दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। टेंपो में सवार अन्य चार महिलाएं भी घायल हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  SDG इंडेक्स में अव्वल उत्तराखंड, पर पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं अब भी चुनौती: नीति आयोग की बैठक में मुख्य सचिव ने नॉलेज पार्टनरशिप पर दिया जोर

जानकारी के अनुसार, बाजपुर के गांव बहादुरगंज निवासी अर्जुन, निशांत और रवि अपने रिश्तेदार की तेरहवीं रस्म में रामपुर के गांव ढिलिया टांडा गए थे। शुक्रवार देर शाम टेंपो से वह वापस लौट रहे थे। तभी रामपुर रोड चेक पोस्ट के पास सामने से आ रहे एक कैंटर ने टेंपो को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस का सख्त एक्शन: हाईवे पर स्टंट और हुड़दंग करने वाले थार-स्कॉर्पियो चालकों पर हुई कार्रवाई

हादसे में अर्जुन(15) की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में निशांत(16) को बाजपुर सीएचसी में लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रवि को बाजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतक अर्जुन 11वीं और निशांत 10 वीं का छात्र था। यूपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक सहित कैंटर को कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING NEWS: नैनीताल में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम का आदेश जारी!

वहीं लोगों की भीड़ जमाँ हो गई और जाम की स्थिति हो गई,वहीं पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया।

Ad_RCHMCT