उत्तराखंड-इस विभाग मे इतने पदों पर निकली भर्ती,ऐसे करें आवेदन

ख़बर शेयर करें -

देहरादून-राज्य मे अनुदेशक के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है।उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में फोरमैन अनुदेशक के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। जिसके लिए 10 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन: रामनगर के विद्यालयों ने की ऑनलाइन भागीदारी, 16 सितंबर को चुने गए विद्यार्थियों से संवाद करेंगे सीएम धामी

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया, आईटीआई में फोरमैन अनुदेशकों के 37 पदों (जनरल-21, एससी-7, एसटी-1, ओबीसी-5, ईडब्ल्यूएस- 3 ) पर भर्ती की जाएगी। आवेदकों को 12वीं पास के साथ ही सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर रेफरीजरेशन व एयर कंडीशनर या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड का 12 घंटे में पुनर्निर्माण: भाऊवाला से लौटते समय सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

प्रतिष्ठान या संस्थान में कम से कम 10 साल अध्यापन का अनुभव होना चाहिए। आवेदक की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच हो। आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस को 172.30 रुपये, एससी, एसटी को 82.30 और दिव्यांग को 22.30 साथ ही उन्हें किसी औद्योगिक रुपये शुल्क देना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  तमकनाला आपदा: सीएम धामी रख रहे सीधी नजर; राहत-बचाव, आवश्यक आपूर्ति और कनेक्टिविटी बहाली के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

मानचित्रकार – प्रारूपकार भर्ती के एडमिट कार्ड जारी राज्य लोक सेवा आयोग ने मानचित्रकार- प्रारूपकार भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा पांच नवंबर को होनी है, जिसके एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

Ad_RCHMCT