हरेला पर्व के अवसर पर विकासखण्ड रामनगर मे विधायक दीवान सिंह बिष्ट,ब्लाक प्रमुख रेखा रावत, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सयुंक्त रूप से किया कार्यक्रम का शुभारंभ।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

हल्द्वानी/रामनगर

आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हरेला पर्व के अवसर पर विकासखण्ड रामनगर के ग्राम पंचायत देवीपुरा में राजकीय इंटर कॉलेज देवीपुरा के समीप ग्राम पंचायत देवीपुरा मे मनरेगा एनआरएलएम व आईसीआईसी फाउंडेशन के सहयोग से विधायक दीवान सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख रेखा रावत, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल सयुंक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में पूर्व अर्द्धसैनिक सम्मेलन : मुख्यमंत्री धामी ने लगाई घोषणाओं की झड़ी

इस अवसर पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख रेखा रावत, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एव विभिन्न
हरियाली चैतना, एकता,साईंबाबा, निमा दिव्य आदि देवीपुरा की स्वय सहायता समूह की महिलाओ ने बांस एवं फलदार के वृक्षों का रोपण किया।

विधायक ने सभी को हरेला पर्व के शुभ अवसर पर बधाई देते हुए कहा की हम सभी को अपने-अपने आसपास अधिक से अधिक पेड पोधो लगाने चाहिए व अपने जन्म दिवस, विवाह एव अन्य शुभ अवसर पर भी पेड लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण सन्तुलन बना रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़े खतरे का अलर्ट! शीतलहर से निपटने को प्रशासन की बड़ी तैयारी

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा की बांस के पडे लगाने से जहां भूमि कटाव को रोका जा सकता है वही स्थानीय लोगो को स्वरोजगार भी मिलेगो। उन्होंन कहा यह प्रथम चरण का कार्यक्रम है आगे भी बडे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने यह परीक्षा परिणाम किया निरस्त, पढ़े

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ सतीश तिवारी,परियोजना निदेशक अजय सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी शिल्प पन्त, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरिता आर्य , जेस्ट प्रमुख संजय नेगी, खंड विकास अधिकारी उमाकांत पंत के साथ ही जनप्रतिनिधि महिलाएं मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT