आज कोरोना के इतने नए मामले , एक मरीज ने तोड़ा दम

ख़बर शेयर करें -

राज्य में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है राज्य में आज 08 जनपदों में कोरोना संक्रमण के 118 नए मामले सामने आए हैं वहीं शुक्रवार को 115 मामले सामने आए थे। ऋषिकेश एम्स में भर्ती एक कोरोना मरीज की मौत भी हुई है।

राज्य में आज कोरोना के 118 नए मामले सामने आए है। वर्तमान में राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 577 पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

शनिवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 118 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जबकि 53 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। दैनिक संक्रमण दर पर नजर डालें तो 9.0% पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत


जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून में 79 ,हरिद्वार से 15, नैनीताल जिले में 13, उधमसिंह नगर से 02, पौडी से 0, टिहरी से 02, चंपावत से 0, पिथौरागढ़ से 02, अल्मोड़ा 02, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0 ,उत्तरकाशी से 03 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

राज्य में अब तक कुल 94648 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 90428 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 3359 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं तथा 284 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिकवरी प्रतिशत दर 95.54 प्रतिशत है।

Ad_RCHMCT