उत्तराखंड:-(बिग ब्रेकिंग) यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा,गहरी खाई में गिरा वाहन,चालक की मौत

ख़बर शेयर करें -

जनपद टिहरी में खाई मे गिरा वाहन , SDRF ने किया शव बरामद

मंगलवार को थाना घनसाली द्वारा SDRF टीम को सूचित कराया गया कि घुतू के समीप एक वाहन खाई मे गिर गया है। त्वरित रेस्क्यू हेतु SDRF रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  ठंड की वापसी: ऊंचाई वाले जिलों में बर्फबारी और निचले इलाकों में तेज बारिश

उक्त सूचना पर SDRF टीम आरक्षी यशवंत सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उपकारणों के तत्काल घाटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ 100 मीटर नीचे गहरी खाई मे उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में एक व्यक्ति सवार था, जिसकी मोके पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF टीम ने शव को स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, कैबिनेट विस्तार से BJP ने भरी चुनावी हुंकार

वाहन संख्या :- UK07DL4496

मृतक का विवरण :- पुरण सिंह तोपाल, उम्र – 45 पुत्र श्री ठेपड़ सिंह तोपाल
पता :- देवट,जनपद टिहरी गढ़वाल

यह भी पढ़ें 👉  अक्षय तृतीया पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा की होगी शुरुआत

SDRF टीम का विवरण :-आरक्षी यशवंत सिंह,आरक्षी विनोद रावत,इलेक्ट्रीशियन सूरज चंदौल,चालक सूर सिंह मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT