उत्तराखंड:-(बिग ब्रेकिंग) यहाँ शव दिखाई देने की सूचना पर,SDRF ने किया शव बरामद

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश चीला पावर हाउस के पास एक शव दिखाई दिया, SDRF ने किया शव बरामद

रविवार को थाना लक्ष्मण झूला, ऋषिकेश द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि चीला पावर हाउस के पास एक शव दिखाई दे रहा है, जिसे बरामद किये जाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में निवेश का बड़ा रिकॉर्ड: 1 लाख करोड़ से ज्यादा एमओयू की ग्राउंडिंग

उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल उक्त महिला के शव तक पहुँच बनायी व कड़ी मशक्कत करते हुए रोप के माध्यम से शव को गंगा नदी से बाहर निकालकर शिनाख्त हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नशा मुक्त उत्तराखंडः हल्द्वानी में चरस समेत दो तस्कर गिरफ्तार

रेस्क्यू टीम का विवरण मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार,आरक्षी प्रकाश मेहता,आरक्षी रविन्द्र सिंह,आरक्षी सुमित नेगी,आरक्षी राजेंद्र नाथ,चालक जितेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT