उत्तराखंड:-(बिग ब्रेकिंग) श्री केदारनाथ जी के दर्शन कर वापस लौट रही तीर्थ यात्रियों की बस पलटी,SDRF ने चलाया राहत बचाव अभियान

ख़बर शेयर करें -

जनपद टिहरी-यात्रियों से भरी बस पलटी, SDRF ने चलाया राहत बचाव अभियान

शनिवार को चौकी ब्यासी द्वारा SDRF को सूचित किया गया की कोड़ियाला मार्ग पर एक बस पलट गयी है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन, रोजगार और पर्यावरण: बजट 2026 में उत्तराखंड की नई पहचान

घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया की एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर रास्ते मे ही पलट गयी है। बस ऋषिकेश की तरफ आ रही थी, जिसमें 27+1 व्यक्ति सवार थे। सभी सवारियों को सामान्य चोटे आई है, परन्तु एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर टूटा कहर: HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत चार की मौत

SDRF टीम द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया व बाद प्राथमिक उपचार सभी को 108 व अन्य वाहनों के माध्यम से अग्रिम उपचार हेतु एम्स अस्पताल भिजवाया गया है ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सनसनीखेज हत्या: पीछा करने वाले युवक ने युवती का रेता गला

गौरतलब है कि उक्त बस श्री केदारनाथ जी से वापसी के दौरान,सोनप्रयाग से ऋषिकेश की और जा रही थी की अचानक अनियंत्रित होकर रास्ते में ही पलट गयी। बस में सवार सभी यात्री अहमदाबाद, गुजरात के निवासी है।

वाहन नम्बर :- UP17AT7489

Ad_RCHMCT