उत्तराखंड:-(बिग ब्रेकिंग) दिल्ली से घूमने आये पति पत्नी रास्ता भटक नदी के दूसरी ओर पहुँचे,किस तरह SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला सुरक्षित,देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -

जनपद चमोली के जोशीमठ में रास्ता भटक नदी के दूसरी ओर पहुँचा दम्पति, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला सुरक्षित

बुधवार को थाना जोशीमठ द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि विष्णुप्रयाग में नदी के दूसरी ओर एक महिला व पुरुष फंसे हुए है जो मदद के लिए पुकार रहे है।

उक्त सूचना पर SI जगमोहन सिंह के हमराह रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-(उत्तराखंड) आस्था के नाम पर ढोंग नहीं “ऑपरेशन कालनेमी” में 11 बहरूपिये बाबा दबोचे गए

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा स्थिति का जायजा लेने के उपरांत नदी पर रिवर क्रासिंग मैथेड का प्रयोग करते हुए रोप को बांधा गया, जिसके उपरांत दोनों को पूर्ण सुरक्षा के साथ सकुशल किनारे पर लाकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर वाणिज्य  विभाग की शोध छात्रा प्रतिभा शाह को पी.एच.डी. उपाधि

उक्त युवक द्वारा बताया गया कि वो दोनों पति-पत्नी है और दिल्ली के निवासी है जो कि यहां घूमने आए थे। घूमने के दौरान रास्ता भटकने के कारण वह दोनों नदी के दूसरे छोर पर चले गए। उक्त दोनों को सकुशल निकाल लिए जाने पर उनके द्वारा SDRF व जिला पुलिस को धन्यवाद दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस परीक्षा की दी बड़ी update, पढ़े

व्यक्ति का नाम :- अमित उम्र – 26
महिला का नामा :- राखी उम्र – 25
निवास स्थान :- दिल्ली

रेस्क्यू टीम का विवरण

  1. उक्त निरीक्षक जगमोहन सिंह
  2. आरक्षी विकास कुमार
  3. आरक्षी विकास गुसाई
  4. आरक्षी अनूप कुमार
  5. आरक्षी अभिषेक मैंदोली
  6. आरक्षी रामकृष्ण
  7. चालक देवेन्द्र
  8. पैरामेडिक्स मुकेश कुमार
Ad_RCHMCT