उत्तराखंड:-(बिग ब्रेकिंग) कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से लाई गई बाघिन को केंद्रीय वन मंत्री,मुख्यमंत्री ने राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर वन क्षेत्र में बाड़े से किया आजाद,देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव एवं प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने शनिवार को मोतीचूर रेंज में राजाजी नेशनल पार्क का भ्रमण किया। इस अवसर पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र से लाई गई एक बाघिन को राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर वन क्षेत्र में बाड़े से छोड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-पार्किंग में हुई मारपीट के वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर  पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, 05 अभियुक्त गिरफ्तार, वीडियो

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राजाजी नेशनल पार्क का यह क्षेत्र पर्यटन हब बने, लोग यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने आएं, इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। आज राजाजी नेशनल पार्क के मोतीचूर रेंज में एक बाघिन को छोड़ा गया है। इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन बनाए रखने एवं पर्यावरण के संरक्षण और संवर्द्धन की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर-शोभा कांडपाल ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए ठोकी ताल, गेबुआ में विकास का दिया भरोसा

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक, मुख्य वन्य जीव प्रतिपाल समीर सिन्हा उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT