उत्तराखंड-(बड़ी खबर) पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड-(बड़ी खबर) पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री।।

उत्तराखंड-उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के नाम का सस्पेंस खत्म ,पुष्कर सिंह धामी के सिर सजा फिर उत्तराखंड का ताज।

मतगणना के 10 दिन बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के नाम की हुई घोषणा,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा नेत्री मीनाक्षी लेखी ने विधायक मंडल दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-छोई ग्रामीण क्षेत्र को नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के मास्टर प्लान से बाहर करने की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन

सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ,राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी, विधायक धन सिंह रावत और सतपाल महाराज सहित एक दर्जन बड़े चेहरे मुख्यमंत्री की रेस में थे शामिल।

उत्तराखंड राज्य मे 10 मार्च को मतगणना के बाद प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा रिपीट हुई भाजपा सरकार में आखिरकार विधानमंडल दल की बैठक में राज्य के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-(रामनगर) दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा की सख्ती, बताशा कारखाने में एसडीएम, CO की छापेमारी

विधानमंडल दल में बैठक के बाद राज्य को 12वां मुख्यमंत्री मिल गया है।

आखिरकार लंबे कयास के बाद पुष्कर सिंह धामी को ही राज्य के मुख्यमंत्री की कमान दी गई है। और उन्हें ही विधानमंडल दल का नेता चुना गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी से सीएम का सख्त संदेश — अब नहीं सहेंगे पहचान से खिलवाड़!

यानी धामी के चेहरे पर चुनाव लड़कर बीजेपी 47 सीट जीती है। लिहाजा मोदी अमित शाह और जेपी नड्डा का भरोसा पुष्कर सिंह धामी पर ही जताया है और पुष्कर सिंह धामी को फिर से मुख्यमंत्री बनाया है।

Ad_RCHMCT