उत्तराखंड:-(बड़ी खबर) 02 दिनों से जंगल मे रास्ता भटकने से लापता हुए युवक-युवती के लिए देवदूत बनकर पहुंची SDRF

ख़बर शेयर करें -

जंगल मे रास्ता भटकने से लापता हुए युवक-युवती, SDRF ने देर रात्रि सर्च कर निकाला सुरक्षित

सोमवार को रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष, चमोली द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि एक युवक व युवती पोखरी क्षेत्र में रास्ता भटकने से जंगल में लापता हो गए है, जिनकी खोजबीन हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सीएम धामी का दो दिवसीय दौरा, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन

उक्त सूचना मिलते ही SI उमराव सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मोके के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा देर रात्रि जंगल मे गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। लगभग 04 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम द्वारा दोनों को सकुशल ढूंढ लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर टूटा कहर: HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत चार की मौत

उक्त युवक व युवती विगत 02 दिनों से जंगल में भटक रहे थे और काफी घबराए हुए थे। SDRF टीम द्वारा दोनों को सांत्वना दी गयी तत्पश्चात दोनों को सकुशल निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में जंगल में घास काटने गई महिला को आदमखोर ने मार डाला

रेस्क्यू किये गए लोगो का विवरण:-

  1. आशुतोष भट्ट, उम्र- 26 वर्ष, निवासी- रुद्रप्रयाग।
  2. वंदिता भट्ट, 22 वर्ष, निवासी- रुद्रप्रयाग।
Ad_RCHMCT