उत्तराखंड-(BREAKING) यहाँ घूमने आये युवक की नहाने के दौरान नदी मे डूबने से हुई मौत,SDRF ने किया शव बरामद, परिवार में कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड-(BREAKING) यहाँ घूमने आये युवक की नहाने के दौरान नदी मे डूबने से हुई मौत, परिवार में कोहराम।।

हरिद्वार – सप्त ऋषि परमार्थ घाट में डूबा गुजरात का युवक, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद।

शनिवार को रात्रि में एसडीआरएफ टीम को पुलिस चौकी सप्त ऋषि द्वारा बताया कि एक व्यक्ति सप्त ऋषि परमार्थ घाट पर स्नान करने के दौरान डूब गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, चारधाम में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से डीप डाइविंग टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पता चला कि 20 लोगो का दल हरिद्वार घूमने के लिए आया था। जिसमे से एक युवक सप्त ऋषि परमार्थ घाट पर स्नान करने चला गया। घाट पर गंगा नदी के पानी की गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण उक्त युवक गहरे पानी में डूब गया।

यह भी पढ़ें 👉  दो शादियों के बीच फंसी जिंदगी, पहली पत्नी की कर दी हत्या

एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त युवक की सर्चिंग हेतु सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया परंतु गहन सर्चिंग के उपरांत लापता युवक का कोई सुराग नही मिल पाया।

आज दिनांक 05 जून 2022 को एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से डीप डाइविंग टीम पुनः घटनास्थल पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सर्चिंग के दौरान एसडीआरएफ टीम के कुशल डीप डाइवर अनूप सिंह को पानी की गहराई में भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: बेकाबू डंपर ने ले ली युवक की जान

गहन सर्चिंग के उपरांत 15 फीट की गहराई से उक्त युवक नाम कलपेश पुत्र नरसी भाई उम्र 20 वर्ष निवासी लखिया बीरा भुज गुजरात के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम में आरक्षी जितेंद्र रावत, मातबर सिंह, अनिल कोठियाल, रमेश भट्ट व अनूप रावत शामिल रहे।

Ad_RCHMCT