उत्तराखंड-(ब्रेकिंग) यहाँ अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध कार्यवाही कर पुलिस ने तीन युवतियां व चार पुरुषों को आपत्तिजनक वस्तुओं सहित किया गिरफ्तार।।
नानकमत्ता-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा जनपद में मिल रही अनैतिक देह व्यापार के सम्बन्ध मिल रही सूचनाओं के सम्बन्ध में कार्यवाही किये जने हेतु निर्देशित किया गया था।
जिसके क्रम में शनिवार को क्षेत्राधिकारी खटीमा भूपेन्द्र सिंह भण्डारी के निर्देशन व थानाध्यक्ष नानकमत्ता के.सी. आर्य के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा शनिवार को शिवम वाटिका नानकमत्ता में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध कार्यवाही कर तीन युवतियां व चार पुरुषों को आपत्तिनजक वस्तुओं सहित गिरफ्तार किया गया है।
जिसके सम्बन्ध में थाना नानकमत्ता में मु० FIR NO 41/2022 धारा 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 बनाम अखिलेश मिश्रा आदि पंजीकृत किया गया है। जिसकी विवेचना निरीक्षक श्रीमती बसंती आर्या द्वारा सम्पादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1-अखिलेश मिश्रा पुत्र स्व0 बृन्दावन मिश्रा निवासी पंजाब एण्ड सिंध बैंक के सामने नानकमत्ता उम्र 65 वर्ष, 2- हरीश प्रसाद पुत्र कालू राम निवासी ग्राम जामीर पानी थाना झूलाघाट पिथौरागढ उम्र 39 वर्ष, 3- धर्मेन्द्र बम पुत्र शेर बहादुर बम निवासी शिव कालौनी नौगवां ठग्गू वार्ड नं0 18 थाना खटीमा जिला उधम सिह नगर उम्र 40 वर्ष, 4- भगवान सिह धारियाल पुत्र शिव सिह धारियाल निवासी ग्राम कानडी थाना झूलाघाट जिला पिथौरागढ़ उम्र33 वर्ष,
अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही। पुलिस टीम भूपेन्द्र सिंह भण्डारी क्षेत्राधिकारी खटीमा, निरीक्षक श्रीमती बसंती आर्या, थानाध्यक्ष के.सी.आर्य, म0उ0नि0 मंजू पवार,कानि0 प्रकाश आर्या, कानि0 सुरेन्द्र सिंह, म०कानि० विद्या रानी मौजूद रहे।


