उत्तराखंड:-(ब्रेकिंग) यहाँ पिकअप वाहन अनियंत्रित होने से नदी में दुर्घटनाग्रस्त,SDRF ने घायल चालक को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

ख़बर शेयर करें -

जनपद उत्तरकाशी के थाना बड़कोट क्षेत्रान्तर्गत किरसाली मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, घायल को पहुँचाया गया अस्पताल

सोमवार को थाना बड़कोट द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि किरसाली मार्ग पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होने से लगभग 50 मीटर नीचे नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, कैबिनेट विस्तार से BJP ने भरी चुनावी हुंकार

उक्त सूचना प्राप्त होते ही ASI मनीष चौहान के हमराह SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर महिंद्रा पिकअप वाहन (UK07CA-0530) रोड से 50 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ था जिसमें वाहन चालक ही सवार था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: बेकाबू डंपर ने ले ली युवक की जान

SDRF टीम द्वारा घायल वाहन चालक को स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट पहुँचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचे के साथ शातिर युवक गिरफ्तार

घायल व्यक्ति का विवरण:-वाजिद उम्र 22 साल निवासी विकासनगर।

Ad_RCHMCT