उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के हजारों उपनल कर्मियों को बड़ी खुशखबरी दी है। लंबे समय से उपनल कर्मचारियों की मांग रही समान कार्य, समान वेतन अब पूरी हो गई है। उत्तराखंड सरकार ने आदेश जारी कर सभी उपनल कर्मचारियों का वेतन कोर्ट और प्रशासनिक आदेशों के अनुसार निर्धारित कर दिया है।
सचिव दीपेन्द्र चौधरी के आदेश के अनुसार, कट-ऑफ डेट 12 नवंबर 2018 तय की गई है। अकुशल कर्मी लेवल 1, अर्ध-कुशल लेवल 2, कुशल लेवल 4, उच्च कुशल लेवल 7 और अधिकारी वर्ग लेवल 10 पर वेतन पाएंगे।
उपनल कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विनोद गोदियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सरकार का आभार जताते हुए इसे ऐतिहासिक फैसला बताया। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों की लंबे समय से चली मांग पूरी हुई और आंदोलन शांतिपूर्ण रूप से समाप्त हुआ।




