बिग ब्रेकिंग-उत्तराखंड हाईस्कूल, इण्टर मीडीएट का रिजल्ट घोषित, इस बार फिर बालिकाओं ने मारी बाजी।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड हाईस्कूल, इण्टर मीडीएट का रिजल्ट घोषित, इस बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी।।

रामनगर विघालयी शिक्षा परिषद द्वारा अपने पूर्व कार्यक्रम के अनुसार हाईस्कूल और इण्टर मीडिएट का रिजल्ट धोषित कर दिया है।

उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं व 12 वीं परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया। शिक्षा मंत्री डॉ धनसिंह रावत व विभागीय अधिकारियों ने सोमवार को रिजल्ट जारी कर टॉपर्स के नाम जारी किए।

सोमवार को रामनगर में शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत एवं परिषद के सभापति व निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ आरके कुंवर सहित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षाफल घोषित किया गया।

इण्टरमीडिएट परीक्षाफल वर्ष 2022 के प्रमुख बिन्दु

इण्टरमीडिएट परीक्षा 2022 का कुल परीक्षाफल 82.63 प्रतिशत रहा जिसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 79.74 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.38 रहा।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट 2026–27 आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव: मुख्यमंत्री धामी

प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में एस०वी०एम०आई०सी० मायापुर, हरिद्वार की छात्रा KM DIYA RAJPUT ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 485/500 कुल 97.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में एस०पी०वी०एम०आई०सी० गोपेश्वर, चमोली के छात्र ANSHUL BAHUGUNA ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 484/500 कुल 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।

प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में विवेकानन्द वी०एम०आई०सी० मण्डलसेरा, बागेश्वर के छात्र SUMIT SINGH MEHTA ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 483/500 कुल 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में आर०एल०एस० चौहान एस०वी०एम०आई०सी० जसपुर, ऊधम सिंह नगर के छात्र DARSHIT CHAUHAN ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 483/500 कुल 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसाः अज्ञात वाहन ने छीन ली जीजा-साले की जिंदगी

• सम्मान सहित उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 4773 तथा प्रतिशत 4.27 रहा है।

• प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 25358 तथा प्रतिशत 22.70 रहा है।

द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 49025 तथा प्रतिशत 43.89 रहा है।

तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 12048 तथा प्रतिशत 10.78 रहा है।

• प्रदेश की इण्टरमीडिएट परीक्षा-2022 में जनपद रूद्रप्रयाग 91.90 प्रतिशत परीक्षाफल के साथ प्रथम स्थान पर रहा।

हाईस्कूल परीक्षाफल वर्ष 2022 के प्रमुख बिन्दु

हाईस्कूल परीक्षा 2022 का कुल परीक्षाफल 77.47 प्रतिशत रहा जिसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 71.12 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.06 रहा।

प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में सुभाष इण्टर कालेज थौलधार, टिहरी गढ़वाल के छात्र MUKUL SILSWAL ने हाईस्कूल परीक्षा में 495/500 कुल 99.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मदरसों की बोर्ड से संबद्धता शुरू, नियमावली जल्द कैबिनेट में पेश

. प्रदेश की बालिकाओं की श्रेष्ठता सूची में विवेकानन्द वी०एम०आई०सी० मण्डलसेरा, बागेश्वर की छात्रा RABEENA KORANGA ने हाईस्कूल परीक्षा में 492/500 कुल 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

सम्मान सहित उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 7291 तथा प्रतिशत 5.70 रहा है।

• प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 24055 तथा प्रतिशत 18.80 रहा है।

द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 48194 तथा प्रतिशत 37.68 रहा है।

तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 19488 तथा प्रतिशत 15.23 रहा है

• प्रदेश की हाईस्कूल परीक्षा -2022 में जनपद बागेश्वर 87.05 प्रतिशत परीक्षाफल के साथ प्रथ स्थान पर रहा।

Ad_RCHMCT