उत्तराखंड के कुमाऊं के ऊधमसिंहनगर जिले से दुखद खबर सामने आ रही है जहाँ बालदिवस मनाने किच्छा से नानकमत्ता आए स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई हादसा इतना भयंक कर था कि स्कूल बस सड़क पलट गई।
हादसे में 1 बच्चे और एक स्टाफ की मौके पर ही मौत हो गई। बस में करीब 50 बच्चे सवार बता जा रहे हैं। कई बच्चों के हाथ पैर टूट गए हैं। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को अपने वाहनों से अस्पताल में पहुंचया।
मिली जानकारी के अनुसार वैद्य राम सुधी सिंह गर्ल्स स्कूल किच्छा की छात्राओं को स्कूल की ओर से चिल्ड्रेंस डे पर स्कूल बस से नानकमत्ता टूर पर लाया गया था। बस में स्टाफ के साथ करीब 50 से अधिक छात्राएं थीं।
शाम को वापासी के दौरान सितारगंज में स्कूल बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कत इतनी तेज थी कि बस सड़क पर पलट गई। स्कूल बस हादसे को देखकर लोगों में आफरा तफरी मच गई। बच्चों में चीख पुकार मच गई। लोगों ने बस से लहूलुहान बच्चों को निकालना शुरू किया।
मौके पर ही एक बच्चे और एक स्टाफ की मौत हो गई। बस से निकाल कर घायल बच्चों को लोगों ने अपने वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर में चौकी थाने से पुलिस कर्मी और एंबुलसें भी मौके पर पहुंच गई। कई बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सितारगंज अस्पताल में बच्चाें को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया जा
वहीं हादसे की खबर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नयागांव भट्टे (सितारगंज) में वेदराम स्कूल, किच्छा की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार को दो लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने के साथ ही सभी घायलों का सरकार की ओर से निशुल्क इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच कें भी निर्देश दिये हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में 2 लोगों के निधन एवं कई छात्राओं के घायल होने की सूचना मिली है। प्रशासन द्वारा सभी घायलों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


