रामनगर:-बाल दिवस पर बच्चों ने उड़ाये छोले-भटूरे

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर:- चाचा जवाहरलाल नेहरू की जयंती बालदिवस के अवसर पर राइका ढिकुली में विविध प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुईं| क्विज में काफल टीम प्रथम, ब्रह्मकमल द्विकीय और हिसालू तृतीय थी।

निबंध लेखन सीनियर वर्ग में अमन जोशी पहले, ममता भारती दूसरे तथा पलक सती की तीसरे स्थान पर रही।जूनियर वर्ग में महक हुसैन, मीनाक्षी रावत व राधिका रावत क्रमश: प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में अक्ष्या छिम्वाल, राहुल, कल्पना भारती ने बाजी मारी।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सरस मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने गाया गीत, लोक गायक नीरज उप्रेती की स्टार नाइट ने बांधा समां।

मुख्य अतिथि प्रेरित अग्रवाल ने विजेता बच्चों को पुरस्कार दिया। तत्पश्चात् सभी बच्चों ने छोले भटूरे का आनंद लिया।
इस अवसर कुलदीप यादव, दीपू नायर, अजय छिम्वाल, प्रकाश सती, जगदीश छिम्वाल,धीरेंद्र छिम्वाल सहित समस्त अध्यापक व कार्यालय स्टाफ स्थित था।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस सख्त: एक सप्ताह में 2,674 वाहनों की चेकिंग, 373 के चालान और 4 वाहन सीज

प्रधानाचार्य आशाराम निराला ने सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद तथा आयोजन में सहयोग के लिए समस्त स्टाफ की सराहना की|

Ad_RCHMCT