Uttarakhand weather-राज्य के इन जिलों मे बारिश की संभावना,यहाँ देर रात से हो रही झमाझम बारिश

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand weather-राज्य मे कई इलाकों मे हो रही झमाझम बारिश से मौसम मे परिवर्तन आ गया है जिससे कई इलाकों में ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है।वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को देहरादून समेत 11 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट हरिद्वार और यूएसनगर को छोड़कर बाकी सभी जिलों के लिए रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस सख्त: एक सप्ताह में 2,674 वाहनों की चेकिंग, 373 के चालान और 4 वाहन सीज

वहीं नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून और चमोली को 11 और 12 सितंबर को भी येलो अलर्ट में रखा गया है।मानसून ने एक बार फिर उत्तराखंड में तेजी दिखानी शुरू कर दी है। देहरादून समेत उत्तराखंड के तमाम हिस्सों में शनिवार को भी बारिश हुई। रविवार को दो जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों में तेज बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

वहीं राज्य के कुछ इलाकों में देर रात से बारिश का दौर जारी है।

Ad_RCHMCT