दुखद-यहाँ पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट मे आने से व्यक्ति की मौत

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल-जिले के ओखलकांडा ब्लॉक से दुखद खबर आ रही है जहाँ व्यक्ति पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई।ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत डालकन्या के डेप्टा निवासी रेवाधर भट्ट (48) पुत्र हरिदत्त भट्ट की पहाड़ी से गिरा पत्थर लगने से मौत हो गई। वह शुक्रवार शाम जंगल से अपने पशुओं को लेने जा रहे थे। विधायक राम सिंह कैड़ा ने डीएम से वार्ता कर डॉक्टरों की टीम को डालकन्या भेजकर पोस्टमार्टम कराया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत फायर सर्विस की मुस्तैदी: रिची के जंगलों में दो बार भड़की आग पर पाया काबू, बड़ा नुकसान टला।

पुलिस के मुताबिक रेवाधर भट्ट शुक्रवार शाम चार बजे दो अन्य ग्रामीणों के साथ जंगल से अपने पशुओं को लेने के लिए गए थे। इस बीच अचानक पहाड़ी से गिरा पत्थर रेवाधर के सिर पर लग गया। अस्पताल ले जाते समय रेवाधर ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  परफेक्ट पार्टनर मिलता नहीं, परफेक्ट रिलेशनशिप बनाया जाता है! - समाजसेविका उर्वशी दत्त बाली

विधायक कैड़ा ने बताया कि डीएम को फोन कर डॉक्टरों की टीम को पोस्टमार्टम के लिए मौके पर बुलाया। कैड़ा ने कहा कि व्यक्ति के परिवार में पत्नी, दो छोटे बच्चे और मां है।

Ad_RCHMCT