Uttarakhand weather-इन आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी,पढ़िये अपडेट

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand weather, weather, dehradun weather, nainital weather

देहरादून-राज्य मे हो रही बारिश के बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना का अलर्ट जारी किया है।आजकल राज्य मे पहाड़ों से लेकर मैदान तक बारिश हो रही है कभी किसी जिले में तो कभी किसी जिले में भी बारिश हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार यानी आज देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, चमोली और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की जनपद स्तरीय पूर्वानुमान के मुताबिक कई जिलों में आकाशीय बिजली चमकने एवं बारिश की तेज बौछार होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: डाटा एंट्री ऑपरेटर 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि 7 अगस्त तक इसी तरह का मौसम रहेगा जिसमें संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान खिसकने सहित सड़कों में मलवा आने और बंद होने की संभावनाएं बनी रहती है। जबकि निचले इलाकों में जलभराव की संभावनाएं बनी रहेंगी उन्होंने मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बेटियों के खातों में 145.93 करोड़ ट्रांसफर

वहीं लोगों से नदी नाले पार करते हुए भी सावधानी बरतने की बात कही है।

Ad_RCHMCT